फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। माहौल खराब करने के मकसद से होली वाले दिन गांव बहादुरगढ़ सेहल चौराहे के निकट स्थित शीतला माता मंदिर में तोड़फोड़ कर मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

सीओ पवन कुमार ने बताया कि 18 मार्च की सुबह दुल्हैंडी वाले दिन सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें बहादुरगढ़ में स्थित धर्म स्थल पर शरारती तत्वों द्वारा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का मामला सामने आया था। जिसके बाद एएसपी सर्वेश मिश्रा समेत गढ़ और बहादुरगढ़ पुलिस के साथ सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर वहां पहुंच गए और मामले की जांच की, लेकिन अभिुक्त के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया था। सीओ ने बताया बहादुरगढ़ पुलिस शीतला मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले की तलाश में जुटे थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी, इसी बीच धर्म स्थल के पास तोड़फोड़ करने वाले आरोपी के आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस सतर्क हो गई और आरोपी की तलाश के लिए बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम धर्मवीर निवासी बबूपुर अगौता जनपद बुलंदशहर का बताया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर धर्मस्थल पर तोड़फोड़ करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed