{"_id":"622cd2bb6e315374aa5f5323","slug":"hapur-news-garh-news-gbd235311155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में नवजात की मौत पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में नवजात की मौत पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन
सिंभावली पीएचसी पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचसी में नवजात की मौत पर भाकियू का हंगामा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पीएचसी में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य ने कहा कि 9 मार्च को गांव सलारपुर निवासी प्रवीन की पत्नी शिल्पा को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन प्रसव के उपरांत नवजात की मौत हो गई। नवजात की मृत्यु से परिवार सदमे में था, इसके बावजूद पीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों से 13 सौ रुपये जबरन ले लिए। पीड़ित परिवार के लोग पैसे देकर बिना किसी कार्रवाई अपने घर को लौट गए। लेकिन जब जानकारी मिली तो कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। वहीं पीएचसी में धरने की सूचना मिलते ही सिखैड़ा सीएचसी अधीक्षक आनंदमणि वहां पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, हरेंद्र पवार, शाहिद, राजेंद्र, रिफाकत चौधरी, सुमित, नितिन पूनिया, बंटी, तेजपाल सिंह, अमन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद