{"_id":"622b84c96f4eec6b411a0849","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2352655140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर हमला, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थकों पर हमला, तीन घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में भाजपा की जीत का जश्न मानने से गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने भाजपा समर्थकों पर हमला कर दिया। वहीं एक युवती के साथ छेड़छाड़ भी की। हमले में दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने 12 को नामजद करते हुए अन्य एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी पवन ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर वह अपने साथी अरविंद, आदेश, सोनू और एक युवती के साथ खुशी मना रहे थे। पीड़ित ने बताया कि वह लोग जय श्री राम का घोष करते हुए अपने घर की तरफ जा रहे थे। जिससे दूसरे समुदाय के लोग गुस्से में आ गए। रात करीब 8 बजे गांव के ही रहने वाले इरफान, राशिद, शकील, इमत्यिाज, बाबू, शाहरुख, अंसार, यूनुस, फजरे, अजमल, फरदीन, नवाब समेत अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। जिन्होंने सपा की हार का जिम्मेदार बताते हुए उनके साथ गाली-गलौज और पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मौजूद युवती से भी अभद्रता व मारपीट की। इस दौरान अरविंद, आदेश, सोनू घायल हो गए। हंगामा होने पर गांव के लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। तीनों घायलों को हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर 12 को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिंभावली पुलिस ने घटना में शामिल अंसार, इरफान, बाबू, नवाब और अंसार को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद