फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाकियू नेता के बेटे से टोल प्लाजा पर अभद्रता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाकियू राष्ट्रीय सचिव के बेटे से अभद्रता पर गढ़ टोल प्लाजा फ्री कराते कार्यकर्ता-। - फोटो : GARH
भाकियू नेता के बेटे से टोल प्लाजा पर अभद्रता
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गजरौला से सिंभावली लौट रहे भाकियू राष्ट्रीय सचिव के बेटे के साथ टोल कर्मियों ने अभद्रता की। जिसकी जानकारी मिलने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया।

भाकियू राष्ट्रीय सचिव कुशलपाल आर्य का बेटा विवेक आर्य रविवार को किसी काम से जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला गया था। जहां से सिंभावली लौटने के दौरान देर शाम गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के निकट स्थित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कर्मियों ने उसके साथ अभद्रता कर दी। विवेक ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन टोल कर्मियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। जिसकी सूचना विवेक ने कुशलपाल आर्य को दी। राष्ट्रीय सचिव के बेटे से अभद्रता की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता गुस्सा हो उठे। दर्जनों कार्यकर्ता तुरंत ही टोल प्लाजा पर पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए टोल फ्री करा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एक घंटे की मशक्कत के बाद टोल प्रबंधन और कर्मियों ने भाकियू राष्ट्रीय सचिव समेत कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। वहीं पुलिस द्वारा समझाने पर भविष्य में अभद्रता मिलने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए करीब एक घंटे बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस मौके पर कुशलपाल आर्य, सुरेंद्र चौहान, हरेंद्र चौहान, शाहिद चौधरी, इमरान, मुजाहिद, सलमान, आशीष, परवेज चौधरी, ज्ञानेश्वर त्यागी, रामपाल चौधरी, राजेंद्र पाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed