{"_id":"6224fadd458fb366961668d7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd235037439","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन खातों से निकाली 55 हजार से अधिक की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन खातों से निकाली 55 हजार से अधिक की नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन खातों से निकाली 55 हजार से अधिक की नकदी
गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी ब्रजघाट में स्थित केनरा बैंक शाखा से शातिरों ने तीन लोगों के खातों से 55 हजार रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रजघाट क्षेत्र के गांव बलवापुर निवासी धारा सिंह ने बताया कि उसका बचत खाता ब्रजघाट की केनरा बैंक शाखा में है, साइबर ठगों ने उसके खाते से 4 फरवरी को 10 हजार रुपये और इसके बाद 5 फरवरी की सुबह 58 सौ रुपये की नकदी निकाल ली। बैंक में पास बुक एंट्री कराने के बाद उसे इस बारे में जानकारी मिल सकी। वहीं आलमगीरपुर निवासी हरिशंकर ने बताया कि कैनरा बैंक शाखा ब्रजघाट में उसके बचत खाते से ठगों द्वारा 1 मार्च, तीन मार्च और 4 मार्च को तीन बार में 29 हजार 700 रुपये निकाले गए। जबकि उसने इस दौरान किसी भी तरह का लेनदेन नहीं किया है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी सोनू का खाता भी ब्रजघाट स्थित बैंक शाखा में ही है, जिसने बताया कि उसके खाते से भी 10 हजार रुपये निकाले गए हैं। जबकि वह नेट बैंकिंग अथवा इस तरह के किसी भी माध्यम का इस्तेमाल नहीं करता है। तीनों ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि बैंक खातों से ईपीएस के माध्यम से खातों से निकासी की घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर क्राइम सेल की मदद से सभी मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।