फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत में दो की मौत, 20 घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रोडवेज बस और कैंटर की टक्कर में दो की मौत, 20 घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे 9 पर टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की तरफ जा रही रोडवेज अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी साइड जाकर कैंटर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार एक महिला और कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने घायलों को एंबुलेंस से मेरठ के लिए रेफर कराया।
बृहस्पतिवार की रात करीब पौने 12 बजे दिल्ली की तरफ से रुहेलखंड डिपो रोडवेज बस मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस ने गढ़ स्थित टोल प्लाजा पार किया तो अचानक से बस चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ते हुए हाईवे की दूसरी साइड पहुंच गई और जनपद अमरोहा की तरफ से आ रहे कैंटर ले टकरा गई। जिसमें बस और कैंटर के आगे की साइड से परखच्चे उड़ गए। इस दौरान कैंटर चालक तारिफ निवासी सोवीगंज बरेली और बस में सफर कर रही अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बस में फंसे यात्रियों में चीख पुकार मचती रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गढ़ पुलिस ने बस में फंसे घायल यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे
हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में अधिक संख्या में घायल हुए लोगों की सूचना पर डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर ने मौके पर पहुंचकर हाल जाना। जिसके बाद घायलों के लिए छह 108 एंबुलेंस बुलाकर घायलों को गढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग घायल हुए
कैंटर में सवार रामवीर और बाबू कश्यप घायल हुए। वहीं रोडवेज बस के चालक अवधेश और यात्री वीरपाल सिंह, विजय, अरुण कुमार, राम अवतार, रेजा, आशीष, जमीर, जुबैर, अनवार, फातमा, नवीन, नीशा, राम जीवन, नीलू, मजाना, रेखा, शिवानी, लक्ष्मी को भी चोट आई।
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम
देर रात रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत होने के बाद पुलिस समेत आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए, वहीं हादसे के बाद हाईवे की एक साइड में जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर के निर्देश पर स्याना चौराहे से यातायात को गांव पलवाड़ा होते हुए ब्रजघाट के लिए डायवर्ट किया गया, तब जाकर जाम पर काबू पाया जा सका। करीब आधा घंटा जाम की स्थिति रही। वहीं घायलों को बस व कैंटर से निकालने के बाद दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

कोट-
सीओ पवन कुमार का कहना है कि अज्ञात मृतका की शिनाख्त कराई जा रही है। इसके अलावा घायलों के परिजनों से लगातार वार्ता की जा रही है, वहीं तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

हापुड़ ः गढ़ में नेशनल हाईवे पर कैंटर और रोडवेज बस की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।

हापुड़ ः गढ़ में नेशनल हाईवे पर कैंटर और रोडवेज बस की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed