फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी के खिलाफ पोस्ट वायरल करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी के मुख्य निर्वाचन एजेंट राजेश शर्मा ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शनिवार को करणी सेना जिलाध्यक्ष ठाकुर अवनीश सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी के खिलाफ पोस्ट डाली थी। जिसमें हरेंद्र चौधरी की छवि को गलत पेश किया गया, वहीं उन पर गलत तरह के आरोप भी लगाए गए। जिससे जाति बिरादरी और सांप्रदायिक तनाव होने की संभावना है, वहीं प्रत्याशी ने खुद के मान को ठेस पहुंचने की बात भी कही है, जिसको लेकर प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी के मुख्य निर्वाचन एजेंट ने कोतवाली में आरोपी अवनीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गढ़ सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मानहानि और व्यक्तिगत छवि को ठेस पहुंचाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed