{"_id":"61e99ac20465d5774a521286","slug":"hapur-news-garh-news-gbd232975362","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-रालोद गठबंधन ने 24 घंटे में बदला गढ़ प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-रालोद गठबंधन ने 24 घंटे में बदला गढ़ प्रत्याशी
विज्ञापन
गढ़ से सपा प्रत्याशी बने रविंद्र चौधरी
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-रालोद ने 24 घंटे में बदला गढ़ प्रत्याशी
गढ़मुक्तेश्वर। उप्र विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त होगी, लेकिन गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में टिकटों की उठापटक जारी है। मंगलवार देर शाम सपा-रालोद से घोषित प्रत्याशी नैना सिंह को 24 घंटे बाद ही संगठन ने हटाकर रविंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे पहले बसपा ने हाजी आरिफ का टिकट काटकर सपा छोड़कर बसपा में आए मदन चौहान को टिकट दिया था। सपा-रालोद ने हापुड़ और धौलाना में पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे लेकिन गढ़ में बुधवार को प्रत्याशी की घोषणा की गई। पूर्व सांसद की पुत्रवधू नैना सिंह को गढ़ से टिकट दिया गया, बुधवार को ही प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ और रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर नैना सिंह की घोषणा की थी। वहीं टिकट पर दावेदारी जता रहे मदन चौहान ने नाराज होकर सपा छोड़कर बसपा का थाम लिया। बसपा मुखिया के आदेश पर पार्टी ने हाजी आरिफ का टिकट काटकर मदन चौहान को प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं बृहस्पतिवार को सियासी समीकरण फिर से बदल गए। 24 घंटे बाद ही सपा-रालोद से घोषित प्रत्याशी नैना सिंह को हटाकर रविंद्र सिंह को टिकट दे दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान के निर्देश पर सिंभावली ब्लॉक क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी रविंद्र चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जो शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। रविंद्र चौधरी मूल रूप से सिंभावली ब्लॉक के गांव पीरनगर के रहने वाले हैं, जो इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं। रविंद्र कृषि और रियल एस्टेट कारोबार से जुडे़ हुए है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत सपा के साथ की थी, लेकिन वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद रालोद में शामिल होकर चुनाव लड़े। हार के बाद आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। लेकिन कुछ समय बाद ही वापस सपा में लौट आए। संवाद
स्थानीय प्रत्याशी को मिली वरीयता
गठबंधन द्वारा लगातार तीन बार के विधायक और पूर्व मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान के स्थान पर मेरठ के पूर्व सांसद हरीश पाल की पुत्रवधू नैना पाल की घोषणा के बाद से क्षेत्र में पैराशूट प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चा बन रही थी। वहीं बसपा से मदन चौहान की घोषणा के बाद चुनावी समीकरण भी बदल गए। संभवत: इसी को देखते हुए सपा हाईकमान ने गढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय प्रत्याशी को वरीयता दी है।