{"_id":"61db2705e39481251d26cfa5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd232470691","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में कूड़ा डालने पर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत पांच लोग घायल
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में नाली में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव औरंगाबाद में शनिवार की देर शाम बारिश के दौरान एक परिवार के लोगों कूड़ा नाली में बहा दिया, जिससे नाली अवरूद्ध हो गई और पानी दूसरे मकान के सामने सड़क पर बहने लगा। जिसका विरोध करने पर दोनों परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों परिवारों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दूबेराम, दीपांशु और दूसरे पक्ष से विक्रांत, रोहताश और कांता घायल हो गए। हंगामा होने के बाद पड़ोस के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। वहीं सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दीपांशु को गंभीर हालत में हापुड़ के लिए रेफर कर दिया है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आस पड़ोस में रहने वाले लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।