फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जेपी नड्डा की सभा कल, मंच से तीन सौ मीटर की दूरी पर रहेगा हेलीपैड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ के घोड़ा फार्म में तैयार किया गया मंच। - फोटो : GARH
जेपी नड्डा की सभा कल, मंच से तीन सौ मीटर की दूरी पर रहेगा हेलीपैड
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। 28 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन विश्वास यात्रा के साथ गढ़ नगर में स्थित घोड़ाफार्म पर जन सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी समेत भाजपा के पदाधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं। जेपी नड्डा सभा को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। हेलीपैड को मंच से करीब 3 सौ मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। इसके चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी और पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
उप्र में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा रैली का शुभारंभ हो गया है। 28 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजनौर के विदुर कुटी से आरंभ हुई जन विश्वास यात्रा के साथ गढ़ विधानसभा में पहुंचेंगे। गढ़ क्षेत्र समेत आसपास के दर्जनों कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं जनसभा में विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी जता रहे कार्यकर्ताओं की भी परीक्षा होगी। जिसे लेकर दर्जनों भावी उम्मीदवारों ने घोड़ा फार्म, नगर, ग्रामीण क्षेत्र समेत हाईवे पर अपने-अपने होर्डिंग लगवाने भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे
एएसपी सर्वेश मिश्रा और एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने बताया कि जेपी नड्डा का जनसभा में पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसको लेकर तेजी से तैयारी की जा रही है। एएसपी ने बताया कि बाहरी जनपदों से भी पुलिस फोर्स की मांग की गई है। इसके अलावा पीएसी बटालियन, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड, एलआईयू, यातायात समेत अन्य विभागीय अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है, ताकि सभा में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो पाए। इसके अलावा एएसपी ने बताया कि आपातकालीन मार्ग भी तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर सीओ पवन कुमार, सीओ स्तुति सिंह, इंस्पेक्टर रघुराज सिंह, मनु चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंच के अलावा दो मंच और तैयार होंगे
एसडीएम ने बताया कि मुख्य मंच के अलावा उसी के पास एक मंच म्यूजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाया जा रहा है। जिस पर विभिन्न तरह की प्रस्तुति दी जाएंगी।

दो जगह बनेंगी पार्किंग
एएसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जनसभा में आने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए स्याना रोड पर राज नगर और रेलवे स्टेशन के पास वाहन पार्किंग तैयार की जाएगी। जिससे आस ास जाम की स्थिति न बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed