फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नड्डा की रैली में गड्ढों से गुजरेंगे भाजपाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में स्याना रोड पर हो रहे गहरे गड्ढे। - फोटो : GARH
नड्डा की रैली में गड्ढों से गुजरेंगे भाजपाई
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। 28 दिसंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन विश्वास यात्रा में शामिल होकर गढ़ विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। लेकिन सभा स्थल को जाने वाले स्याना रोड के गड्ढे अधिकारियों को नहीं दिख रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को गड्ढों में तब्दील सड़क से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा।
गढ़ से बुलंदशहर को जाने वाला रोड नेशनल हाईवे के अंतर्गत आता है। जिससे जनपद मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर समेत अन्य जगहों पर जाने वाले छोटे बड़े हजारों वाहन सवार इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। स्याना मार्ग इस समय पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है, जहां पर गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भी सड़कों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएआई राकेश सूद का कहना है कि टीम को भेजकर स्याना रोड पर होने वाले गड्ढों की जांच कराई जाएगी, जल्द ही गड्ढों की मरम्मत कराकर परेशानी से निजात दिला दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

इस रास्ते पर विधायक का भी आवास
गढ़ विधानसभा विधायक कमल मलिक के आवास को जाने वाले मार्ग के लिए इसी रास्ते का प्रयोग होता है, उसके बावजूद भी क्षेत्रीय विधायक गड्ढों की मरम्मत कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वहीं इसी कारण से अधिकारी भी लापरवाही बरतते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed