फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

7 लाख के माल से भरा कैंटर लेकर चालक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
7 लाख के माल से भरा कैंटर लेकर चालक फरार
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिहार से कैंटर में करीब 7 लाख रुपये कीमत का माल लेकर हापुड़ आ रहा चालक और उसका साथी माल लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने चालक, कैंटर मालिक समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ गढ़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हापुड़ के मोहल्ला हासिमपुरा निवासी मोहम्मद सादाब ने गढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 7 दिसंबर को बिहार के सिवान से उसका माल ओमासाम सोलीट(डॉग फूड समेत अन्य सामान बनाने का कच्चा माल) एक कैंटर से हापुड़ के लिए चला था। जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। जो 9 दिसंबर की शाम 7 बजे गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी तक पहुंच गया। पीड़ित का कहना है कि कैंटर चालक रिजवान निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ और मालिक सहनवाज व उनके साथी ने कैंटर में मौजूद उसके कर्मचारी आसिफ अली को जबरन उतार दिया। जिसके बाद आरोपी माल समेत कैंटर को लेकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि किसी तरह उसका कर्मचारी हापुड़ पहुंचा और घटना के संबंध में उसे जानकारी दी। जिसके बाद उसने कैंटर मालिक और चालक से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित ने कैंटर मालिक व चालक समेत उनके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर माल की बरामदगी की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। कैंटर नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed