फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद पर - फोटो : GARH
शहीद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ दिवंगत हुए स्क्वाड्रन लीडर की अस्थियां देर रात दो बजे ब्रजघाट गंगा मे विधिवत पूजा अर्चना के बाद विसर्जित की गईं। पति की तस्वीर लेकर गंगा घाट पर पहुंची कुलदीप की पत्नी ने परिवार के साथ गढ़ गंगा में विसर्जित की तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार कॉलोनी के दामाद स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की 8 दिसंबर को कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद शनिवार को उनके पैतृक गांव राजस्थान के घरड़ाना खुर्द गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सोमवार की रात कुलदीप सिंह के भाई मनोज, पत्नी यश्विनी, सास सुमन देवी समेत अन्य परिजन गंगानगरी ब्रजघाट पहुंचे। जहां देर रात करीब दो बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तीर्थ पुरोहित महेंद्र नारायण शुक्ला द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच उन्होंने दिवंगत स्क्वाड्रन लीडर की अस्थियां गंगा में विसर्जित कीं।
विज्ञापन

19 नवंबर 2019 को हुई थी शादी
राजस्थान के स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की शादी 19 नवंबर 2019 को जनपद मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ढाका की बेटी यश्विनी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि कुलदीप चार अक्तूबर को मेरठ आए थे, जो उनकी उनसे अंतिम मुलाकात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
अस्थि विसर्जन के दौरान पति को याद कर कुलदीप सिंह की पत्नी यश्विनी का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अन्य परिजन भी गमजदा हैं। यश्विनी अभी भी पति की मौत के सदमे से नहीं उबर पाई हैं। अस्थि विसर्जन के बाद परिजन रात में ही मेरठ वापस चले गए। संवाद

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद पर

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद पर- फोटो : GARH

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद पर

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन के दौरान मौजूद पर- फोटो : GARH

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन करते परिजन।

हापुड़ : ब्रजघाट गंगा तट पर दिवगंत स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप सिंह की अस्थि विसर्जन करते परिजन।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed