{"_id":"61b641ed8d0af574bb4ee1ca","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2309293101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के बीच दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती के बीच दो पक्षों में हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुश्ती के बीच दो पक्षों में हुई मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा रोड पर चल रही कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली के हरोड़ा रोड पर पिछले नौ दिनों से कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को वीडियो बनाने के दौरान दो युवकों का आपस में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों ही पक्षों के कई युवक भी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया। जिसके बाद आयोजक और पहलवान भी वहां से चले गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद