{"_id":"61a70d58b007f537b362f490","slug":"hapur-news-garh-news-gbd230247484","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से दिनदहाड़े 15 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी से दिनदहाड़े 15 हजार ठगे
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से दिनदहाड़े 15 हजार ठगे
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के साप्ताहिक बाजार में कपड़ा बेचने पहुंचे व्यापारी से ठगों ने 15 हजार रुपये की नकदी ठग ली। पुलिस ने व्यापारी से पूछताछ करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी अकरम ने मंगलवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी। जिसने बताया कि साप्ताहिक बाजारों में अस्थाई दुकान लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह सिंभावली क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपनी दुकान लगाने गया था। सुबह करीब 11 बजे हरौड़ा मोड़ गली नंबर तीन के सामने बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। जिन्होंने उससे पांच सौ रुपये के खुले मांगे। इसी दौरान एक युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। इसी बीच दूसरे युवक ने ठेली पर रखा उसका थैला बदल दिया और वहां से चले गए। पीड़ित का कहना है कि थैले में 15 हजार रुपये की नकदी थी। बाइक सवारों के जाने के कुछ देर बाद जब उसने थैला देखा, तो उसके होश उड़ गए। जिसमें रखी नकदी गायब थी और कागज की गड्डी रखी हुई थी। जिसके बाद उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ, तो उसने शोर मचा दिया। लेकिन तब तक बदमाश भाग निकलने में कामयाब हो गए। दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी से ठगी की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने व्यापारी से पूछताछ की। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करते हुए ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चैक की जा रही है। जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद