{"_id":"61953ac9b8d65a177c22591f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2295310156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे पीएसी कर्मी का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे पीएसी कर्मी का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में डूबे पीएसी कर्मी का शव मिला
गढ़मुक्तेश्वर। 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में बुलंदशहर सेक्टर में डूबे पीएसी कर्मी का शव 12 किलोमीटर दूर शंकराटीला में गंगा तट पर मिला। पीएसी कर्मी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जनपद बुलंदशहर के सरदार नगर निवासी पीएसी कर्मी गौरव 11 नवंबर को अपने साथियों के साथ गढ़ गंगा कार्तिक मेले में आए थे। जिन्होंने बुलंदशहर सेक्टर में अपना तंबु लगाया। जो 12 नवंबर को अपने साथी रोबिन मित्तल निवासी गेसूपुर सिकंदराबाद और अंकित निवासी बुलंदशहर के साथ नाव से तिगरीधाम की तरफ गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान तीनों ने स्नान के लिए गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन गहरा जल होने के चलते तीनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ की टीम ने अंकित को सकुशल निकाल लिया। लेकिन गौरव और रोबिन नहीं मिले। रोबिन का शव 13 नवंबर को ब्रजघाट में मिला। वहीं गौरव का सुराग नहीं मिला। बुधवार को गंगा तटीय गांव शंकराटीला के कुछ लोगों ने तट पर एक युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त पीएसी कर्मी गौरव के रूप में हुई। गौरव का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।