{"_id":"618575a51e115f030d651aef","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228886896","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला आयोजन के लिए 2 करोड़ 93 लाख का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला आयोजन के लिए 2 करोड़ 93 लाख का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
कार्तिक पूणिमा खादर मेले की वाहन पार्किंग की जगह को चिन्हित करते एसडीएम, सीओ और जिला पंचायत जेई-।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला आयोजन के लिए 2 करोड़ 93 लाख का प्रस्ताव भेजा
गढ़मुक्तेश्वर। पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेला आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत ने शासन को 2 करोड़ 93 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इसमें से एक करोड़ की धनराशि पास होने का पत्र भी मिल चुका है। जिला पंचायत मेला आयोजन से जुड़ी तैयारियों में लगी हुई है। मेला संपन्न होने के बाद ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।
गढ़ गंगा खादर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले के प्रदेश के मेला मानचित्र पर आने के बाद से प्रति वर्ष मेला आयोजन को भव्य बनाने का प्रयास किया जाता है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण मेला आयोजन शासन द्वारा स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इस साल मेला आयोजन की अनुमति मिलने पर जिला पंचायत इसे और भी भव्य बनाने के प्रयास में जुटा है।
जिला पंचायत एएमओ आरती मिश्रा ने बताया कि मेला आयोजन के लिए शासन को इस बार 2 करोड़ 93 लाख रुपये का बजट भेजा गया था। ताकि मेले का आयोजन भव्य ढंग से हो सके। तैयारियों के लिए टेंडर प्रक्रिया के जरिए सभी अस्थाई निर्माण कार्यों के लिए ठेके छोड़े जा चुके हैं। ठेकेदार अपने-अपने काम पूरा कराने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा भेजे गए पत्र में फिलहाल एक करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई है। जो जल्द ही जिला पंचायत को प्राप्त हो जाएगी। वहीं शेष राशि भी काफी जल्द मिलने की संभावना है। आरती मिश्रा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के तहत कार्य चल रहे हैं। मेला संपन्न होने के बाद सभी ठेकेदारों को भुगतान कराया जाएगा। तब तक शासन से समस्त धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। (संवाद)