{"_id":"61802d5f21337606700114ce","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228738126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानई में 25 वर्षीय युवक की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानई में 25 वर्षीय युवक की बुखार से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानई में 25 वर्षीय युवक की बुखार से मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में एक युवक की बुखार से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने ब्लॉक अधिकारियों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न कराने का आरोप लगाया है। वहीं गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत नानई में सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक ने बुखार से दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पिछले तीन दिन से युवक का बुखार उतर चढ़ रहा था। उसका इलाज डहरा कुटी पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था, लेकिन सोमवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने बताया कि वर्तमान में गांव में बुखार से कई ग्रामीण पीड़ित हैं। ग्रामीणों राजू, विनोद, इंदर, सलेख का कहना है कि ब्लॉक अधिकारियों द्वारा गांव में सफाई व्यवस्था पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण गांव में कई रास्तों पर नालियों से पानी सड़क पर पहुंच रहा है और रास्तों पर कूड़े के ढेर और जलभराव है। इससे मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से बीमारी फैल रही है। ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि दिवाली से पहले गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई जाती है, तो ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
एडीओ पंचायत भानेश्वर यादव का कहना है कि पंचायत सचिवों को सभी गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पंचायत स्तर से फॉगिंग कराने का भी निर्देश है। नानई में जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।