{"_id":"617aecf95c45ee56f17c4b20","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2285113112","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेला-भगवा रंग में रंगेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेला-भगवा रंग में रंगेगा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा मेला - भगवा रंग में रंगेगा बाजार
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र में लगने वाले पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला स्थल पर मुख्य द्वार से लेकर करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में बनने वाला सदर बाजार भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। मेला क्षेत्र में अस्थाई पुलों का निर्माण शुरू होने के साथ ही गन्ने की फसल भी तेजी से कटवाई जा रही है।
जिला पंचायत विभाग के जेई आदेश कुमार ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में मेले का आयोजन और भी बेहतर होगा। सदर बाजार को नुमाइश की तर्ज पर सजाया जाएगा, जिसमें सभी दुकान एक ही तरह की होंगी। वहीं मेले के मुख्य द्वार से लेकर बाजार को भगवा रंग में सजाया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों को भी सूचित कर दिया जाएगा।
अस्थाई पुल बनाने का काम शुरू
जलस्तर बढ़ने के चलते गंगा की मुख्य धारा से कई छोटी-छोटी जलधाराएं निकली हुई हैं। मेला क्षेत्र में आवागमन में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके मद्देनजर जिला पंचायत ने अस्थाई पुलों का निर्माण कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
फसल काटने में आ रही दिक्कत
पिछले दिनों हुई बरसात के बाद से खादर क्षेत्र में गंगा किनारे स्थित खेतों में पानी भरने से अभी भी कीचड़ फैली हुई है। वहीं मेला स्थल के रास्तों पर कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। जिसके चलते गन्ना कटाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ड्राई जोन रहेगा मेला
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्रनाथ ने बताया कि 9 से 21 नवंबर तक मेला क्षेत्र ड्राई जोन रहेगा। इस दौरान मेला क्षेत्र में शराब की बिक्री और और सेवन पर पाबंदी रहेगी। वहीं मेलावधि के दौरान अवैध, कच्ची शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए खादर समेत आसपास के क्षेत्र में लगातार छापा मार कार्रवाई हो रही है।
फसल कटवाने को डटे अधिकारी
बृहस्पतिवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, तहसीलदार विवेक भदौरिया लेखपालों और तहसील कर्मचारियों को साथ लेकर मेला स्थल पर डटे रहे। जिन्होंने किसानों से वार्ता कर उन्हें जल्द से जल्द फसल काटने की अपील की।
खादर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जलभराव के चलते अस्थाई कार्यों में कुछ परेशानी आ रही है, इसके बावजूद पुल निर्माण कार्य चालू हो चुका है। गन्ने की फसल भी तेजी से कटवाई जा रही है। नौ नवंबर तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। -अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम/मेलाधिकारी
संवाद