{"_id":"617700f4454e3837bf78e807","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228337793","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालन ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालन ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते वैठ ग्रामीण।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मत्स्य पालन ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
गढ़मुक्तेश्वर। फर्जी समिति बनाकर गैरकानूनी तरीके से मत्स्य पालन का पट्टा लेने और ग्रामीणों को धमकी देने के आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई न होने से गांव वैठ के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया और जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने फर्जी समिति बनाकर गैर कानूनी ढंग से तालाब का पट्टा लिया हुआ है। जो तालाब में मछली पालन का काम करता है। आरोपी ठेकेदार ने तालाब में कई स्थानों पर बांध लगा दिया है, जिसके चलते तालाब ओवरफ्लो हो चुका है। इस कारण से आसपास के खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में मवेशियों को पानी पिलाने अथवा मिट्टी उठाने पर आरोपी अभद्रता करते हुए ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देता है। इस संबंध में पहले भी कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में शाहनवाज, शकील, नासिर, आलेनबी, साजिद राशिद, जीशान, आदिल, वसीम, ताबिश, मौमीन, आसिम, शहजाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि तालाब की पैमाइश कराई जाएगी। जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद