{"_id":"6175ac9b190749724b18c00e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2282825150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण के लिए दौड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण के लिए दौड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्वच्छता और डॉल्फिन संरक्षण के लिए दौड़े लोग
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्वच्छता और फ्रेश वाटर डॉल्फिन डे पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उप्र द्वारा गढ़ क्षेत्र में गंगा दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों समेत क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। पांच किलोमीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में अमर सिंह और जन सामान्य वर्ग में जसपाल प्रथम स्थान पर रहे।
गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास स्थित टोल प्लाजा के पास से रविवार को वन विभाग द्वारा पांच किलोमीटर की गंगा रन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। वन विभाग के एसडीओ गौतम सिंह ने बताया कि दौड़ का आयोजन दो वर्गों में किया गया, जिसमें एक विद्यार्थी वर्ग और दूसरा जन सामान्य वर्ग रहा। विद्यार्थी वर्ग में अमर सिंह प्रथम, पुनीत कुमार द्वितीय और कुलदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जनसामान्य वर्ग में जसपाल ने पहला, फैजान ने दूसरा और मनीष ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का समापन आरती स्थल ब्रजघाट पर हुआ। इसमें डीएफओ राजेश निगम ने कहा कि जहां डॉल्फिन होती हैं, वहां जल स्वच्छ ही होता है। क्योंकि डॉल्फिन हमेशा स्वच्छ जल में ही रहती हैं, इसलिए गंगा के संरक्षण के लिए सभी को डॉल्फिन संरक्षण में भी योगदान देना चाहिए।
वन विभाग के एसडीओ गौतम सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने और जीव-जंतुओं व पेड़ों के संरक्षण में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, आशुतोष दास, मनप्रीत खेरा, भारत भूषण गर्ग, वन दरोगा गौरव गर्ग, भूपेंद्र चौधरी, अरुण शर्मा, मूलचंद आर्य, महेश केवट, सोनू कुमार, दयाचंद, सुशील कुमार, कपिल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद