{"_id":"61706c3fbad0db4a5f5205cc","slug":"hapur-news-garh-news-gbd228058264","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ में 900 राशन कार्ड होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ में 900 राशन कार्ड होंगे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ में 900 राशन कार्ड होंगे निरस्त
गढ़मुक्तेश्वर। राशन कार्ड धारकों के सत्यापन में 900 अपात्र ऐसे मिलें हैं जो पात्र बनकर सरकार के मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं। सत्यापन के दौरान ऐसे कार्डधारकों के नाम सामने आए हैं। आपूर्ति विभाग द्वारा ऐसे अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे।
आपूर्ति निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि डीएम अनुज सिंह के निर्देशानुसार गढ़ तहसील क्षेत्र में डुप्लीकेट राशन कार्ड एवं अपात्र राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जाएगा। काफी कार्डधारक ऐसे हैं जो राशन नहीं ले रहे हैं। वहीं कई कार्ड धारक ऐसे भी हैं जो एक अपने मूल निवास को छोड़कर दूसरे स्थानों पर रह रहे हैं, लेकिन राशन ले रहे हैं। जिससे सरकारी राशन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सिंभावली ब्लॉक में 423, गढ़ ब्लॉक में 409 और गढ़ कस्बे में 87 राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जो पीडीएस स्कीम में अपात्र होकर भी पात्र बनकर लाभ ले रहे हैं। गढ़ नगर पालिका ईओ और संबंधित ब्लॉक के अधिकारियों द्वारा डोर टू डोर सत्यापन किया जाएगा।