{"_id":"616db91dff2539586a20093b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd227939873","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर धरना नहीं दे पाए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर धरना नहीं दे पाए किसान
विज्ञापन
गढ़ में रेलवे ट्रेक पर जाने के लिए पुलिस बैरियर हटाते किसान।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर धरना नहीं दे पाए किसान
गढ़मुक्तेश्वर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को ट्रेन रोकने के लिए गढ़ स्टेशन पहुंचे विभिन्न संगठनों से जुड़े किसान रेल ट्रैक पर धरना नहीं दे पाए। प्रतीक्षालय में धरना-प्रदर्शन करने के बाद डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए सुबह 7 बजे से ही डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर पुलिस फोर्स के साथ गढ़ रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। ट्रैक पर किसानों को जाने से रोकने के लिए बैरियर लगा दिया गया था। भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बैरियर हटाकर रेलवे ट्रैक पर जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से रेल ट्रैक पर जाने की इजाजत दी गई। पांच मिनट बाद ही वहां से किसानों को हटा दिया गया।
इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किसानों ने रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में ही बैठकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों का खुलेआम उत्पीडन करने में जुटी है। धरना-प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने डीएम अनुज सिंह और एसपी दीपक भूकर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
भाकियू नेता दिनेश खेड़ा, कुशलपाल आर्य, जीते चौहान, दिनेश शर्मा, हरेंद्र, अमित त्यागी, राजीव कुमार, परवेज चौधरी, सरदार कुंवर सिंह, दिनेश त्यागी, हाजी आरिफ, आरिफ प्रधान, शब्बू चौधरी, मनोज कश्यप, शादाब राणा, शोएब चौधरी, शादाब खां, धर्मपाल तोमर, कुंवरपाल सिंह, अनमोल त्यागी, हेम कुमार, इंद्रजीत, कुंवरजीत, जुबेर, नावेद चौधरी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।