फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नलकूप की हौज में पड़ा मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली में युवक के शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : GARH
नलकूप की हौज में पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हिम्मतपुर रोड पर एक खेत में नलकूप की हौज में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने बिना कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

सिंभावली थाना क्षेत्र में हिम्मतपुर रोड पर एक इंटर कॉलेज की कृषि भूमि पर नलकूप लगा हुआ है। सोमवार की सुबह राहगीरों ने नलकूप की हौज में एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। हौज में शव पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव की सूचना मिलने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी रामभजन(40वर्ष) के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी की, तो पता चला कि उसकी बहन का परिवार सिंभावली रेलवे रोड पर रहता है। सूचना के बाद मृतक का भांजा राकेश व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतक के रामभजन होने की पुष्टि कर दी। मृतक के भांजे राकेश ने बताया कि वह अविवाहित था और अत्यधिक शराब पीने का आदी था। जिस कारण रामभजन अपने घर भी नहीं जाते थे। जो अक्सर सिंभावली क्षेत्र में ही इधर-उधर सो जाते थे। संभवत: शराब के नशे में होने के चलते वह हौज में गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई। सिंभावली पुलिस ने बताया कि परिजनों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed