{"_id":"615b42ba8ebc3edaf1150875","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2271347165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ टोल पर बैरिकेड तोड़कर निकला जयंत का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ टोल पर बैरिकेड तोड़कर निकला जयंत का काफिला
विज्ञापन
जयंत चौधरी की कार को रोकने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ टोल पर बैरिकेड तोड़कर निकला जयंत का काफिला
गढ़मुक्तेश्वर। लखीमपुर जा रहे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का काफिला अल्लाबख्शपुर टोल पर पुलिस ने रोक लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ दी । पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्कामुक्की की गई। कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी की गाड़ी को वहां से निकल दिया।
लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों के नेता यहां पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। इस बीच जयंत चौधरी भी अपने काफिले के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हुए। सुबह करीब आठ बजे जयंत चौधरी का काफिला जैसे ही अल्लाबख्शपुर टोल पर पहुंचा तो वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। लेकिन उनके पीछे चल रही कारों से उतरे कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करनी शुरू कर दी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह और ब्रजघाट चौकी प्रभारी अमित कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर जयंत चौधरी की गाड़ी को टोल के पास निकाल दिया।
मंडलायुक्त और एडीजी जोन ने परखी व्यवस्था
मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, एडीजी जोन राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार ने ब्रजघाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। मंडलायुक्त ने सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी पर भी बल का प्रयोग नहीं किया जाए, सिर्फ समझाकर उन्हें वापस भेजने का प्रयास करें। इस मौके पर एडीएम श्रद्धा शांडिल्य, एएसपी सर्वेश मिश्रा, एसडीएम अरविंद द्विवेदी, सीओ पवन कुमार समेत गढ़, बहादुरगढ़ और सिंभावली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
किसानों को रोका और वापस भेजा
सिंभावली क्षेत्र निवासी भाकियू नेता सरदार कुंवर सिंह और भाकियू असली के प्रदेश प्रवक्ता हरीश हूण को टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस बल ने रोक दिया और समझाकर वापस भेज दिया। वहीं भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष ईश्वर त्यागी के घर सुबह ही पुलिसकर्मी पहुंच गए और उनको नजरबंद कर दिया गया।
क्या बोले अधिकारी
गढ़ में नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के काफिले को पुलिस ने रोका गया, जहां पर पुलिस कार्यकर्ताओं से शालीनता से पेश आई, लेकिन कार्यकर्ताओं द्वारा धक्कामुक्की की गई। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं टोल प्लाजा व हाईवे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही है।-सर्वेश मिश्रा एएसपी संवाद