{"_id":"6159f9948ebc3e0de45dd52a","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2270770163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में सीएनजी भरते समय फटा सिलिंडर, दो वाहनों के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में सीएनजी भरते समय फटा सिलिंडर, दो वाहनों के उड़े परखच्चे
विज्ञापन
गढ़ में नेशनल हाईवे पर फिलिंग स्टेशन पर हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़े।
- फोटो : GARH
कार में सीएनजी भरते समय फटा सिलिंडर, दो वाहनों के उड़े परखच्चे
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर किनारे एक फिलिंग स्टेशन पर कार में सीएनजी भरवाने के दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। दो वाहनों के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि कार खाली थी।
गांव अल्लाबख्शपुर में नेशनल हाईवे किनारे इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। यहां पर सीएनजी पंप भी लगा हुआ है। रविवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जनपद अमरोहा के हसनपुर निवासी अब्दुल नाजिम अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर रुके। जहां गैस भरने के दौरान उनकी कार की डिग्गी में रखे सीएनजी सिलिंडर अचानक से ब्लास्ट हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए। अब्दुल नाजिम की कार के पीछे खड़ी गफ्फार निवासी गाजियाबाद की कार और गढ़ नगर के मोहल्ला रविदास चौक निवासी आकाश का ऑटो ब्लास्ट होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। फिलिंग स्टेशन पर चारों तरफ वाहनों के पुर्जे और धूल का गुबार छा गया। मौके पर दर्जनों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
तीन साल पुरानी थी कार
बता दें कि जिस कार में सीएनजी भरने के दौरान सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ है, वह कार 2019 मॉडल है। वहीं कार मालिक अब्दुल नाजिम ने बताया कि कुछ समय पहले ही कार में सिलिंडर लगवाया था, लेकिन ब्लास्ट आखिर कैसे हो गया, पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सीएनजी भरने के दौरान कार में सवार अपने भाई शाहरुख और चाची नजमा को भी नीचे उतार दिया था। जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों में भी दहशत फैली
कार के सीएनजी सिलिंडर में ब्लॉस्ट के दौरान हुई तेज आवाज से गांव अल्लाबख्शपुर के ग्रामीण समेत आसपास स्थित ढाबों, हाईवे किनारे के दुकानदारों व राहगीरों में दहशत फैल गई। ढाबा संचालक शहजाद, ग्रामीण नजरू, गफ्फार, फराहिम समेत अन्य लोगों ने बताया कि सभी लोगों को कुछ देर तक कुछ भी समझ में नहीं आया। ऐसा लगा कि फिलिंग स्टेशन पर बम ब्लास्ट हो गया। लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद मामला समझ में आया, जिसके बाद चैन की सांस ली।
कोट्स
गढ़ क्षेत्र के फिलिंग स्टेशनों पर क्या व्यवस्थाएं हैं, इस सभी जांच के लिए डीएम से वार्ता करने पर विभागीय अधिकारियों की टीम गठित कर जांच के लिए निर्देशित किया जाएगा। खामियां मिलने पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।- अरविंद कुमार द्विवेदी, एसडीएम गढ़