फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

केबल बक्सा फुंकने से 11 घंटे बिजली रही ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सिंभावली के गांव बक्सर में ट्रसफार्मर ठीक न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : GARH
केबल बक्सा फुंकने से 11 घंटे बिजली रही ठप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में स्थित बड़े बिजलीघर का केबल बक्सा फुंकने से गढ़, सिंभावली, बहादुरगढ़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। इससे लोगों को गर्मी के अलावा और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
गढ़, बहादुरगढ़, ब्रजघाट व सिंभावली को सिंभावली में हाईवे किनारे स्थित बड़े बिजलीघर से बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार की रात करीब चार बजे सिंभावली आईटीआई के निकट लगा केबल बॉक्स फुंक गया। इसकी वजह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। शनिवार की सुबह निगम के अधिकारी व कर्मचारी केबल बक्से की मरम्मत कार्य में जुट गए। करीब 11 घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से घरों, दुकानों समेत अन्य स्थानों पर लगे इंवर्टर भी ठप हो गए। वहीं पालिका की पेयजल आपूर्ति भी बंद रही। पशुओं के लिए चारा काटने में भी दिक्कत हुईं।
विज्ञापन

बोले स्थानीय लोग
- कंफैक्सनरी का सामान हुआ बेकार
11 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कंफैक्सनरी में फ्रिजर में लगी कोल्ड ड्रिंक, केक, पेस्ट्री, आईस्क्रीम समेत अन्य सामान बेकार हो गया। विद्युत निगम को पुराने जर्जर तार समेत अन्य उपकरण बदलने चाहिए। - तुषार चौधरी, कंफैक्सनरी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

- गर्मी ने किया बुरा हाल
लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से इंवर्टर तक ठप हो गया। पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। उमस भरी गर्मी ने बुरा हाल कर दिया। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को उठानी पड़ी। पेयजल के लिए भी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। - उमेश लोधी
- चारा काटने में भी दिक्कत
गांवों में अधिकांश घरों में बिजली से चलने वाली चारा काटने की मशीनें लगी हुई हैं। बिजली नहीं होने की वजह से पशुओं के लिए चारा काटना मुश्किल हो गया। तीन बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हुई, तब जाकर चारा काटा जा सका। - चरणा प्रधान, किसान
- आये दिन रहती है यह समस्या
विद्युत निगम जर्जर तारों को बदलने व पुराने उपकरणों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी वजह से बिजली कटौती आये दिन की समस्या बन चुकी है। घंटों आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी होती है, लेकिन निगम के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। - नरेंद्र कुमार

बोले अधिकारी
लाइन में केबिल बॉक्स फुंकने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। जिसे ठीक कराने के बाद तीन बजे के आसपास आपूर्ति सुचारु करा दी गई। वहीं पुरानी जर्जर लाइनों को बदलने का काम भी जल्द कराया जाएगा। - केपी पुरी, एक्सईएन, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed