फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से 30 क्विंटल चीनी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से 30 क्विंटल चीनी चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक से करीब तीस क्विंटल चीनी चोरी हो गई। ट्रक चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरों की तलाश कर रही है।
जग्गी कॉलोनी, बलदेव नगर अंबाला शहर निवासी मोती ने बृहस्पतिवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि वह ट्रक चालक का काम करता है। जो बुधवार को सिंभावली शुगर मिल से चीनी लेने के लिए आया था। बुधवार की शाम ट्रक में चीनी भरकर वह पंजाब के जिरकपुर के लिए चला था। पीड़ित का कहना है कि नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में ही किसान पीजी कॉलेज के सामने पहुंचने पर अचानक उसका ट्रक खराब हो गया। जिसके बाद उसने पास में ही एक मैकेनिक को बुलाकर ट्रक की मरम्मत करने के लिए कहा, लेकिन मिस्त्री ने अंधेरा होने के चलते सुबह मरम्मत कार्य करने के लिए कहा। जिसके चलते उसने अपना ट्रक हाईवे किनारे एक स्थान पर खड़ा कर दिया और ट्रक के केबिन में सो गया। मोती ने बताया कि रात में चोरों ने ट्रक के पिछले हिस्से में बंधी रस्सी काटकर करीब तीस क्विंटल चीनी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे आंख खुलने पर जब उसने चेक किया, तो चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना भी दी। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। वहीं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed