फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला का शव पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने महिला की हत्या कर दी, जिसको लेकर मायके पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव जनूपुरा निवासी हेमंत की पत्नी मोनिका (26) का तीन दिन पहले घर में छत पर बने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से शव लटका मिला था। जिसको लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था, लेकिन चिकित्सकों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया था। सोमवार की शाम को नोएडा के जारचा क्षेत्र गांव सैंतली निवासी मृतका मोनिका की मां मुन्नी देवी ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि करीब तीन वर्ष उसकी बेटी की शादी गढ़ के गांव जनूपुरा निवासी चुन्नू के बेटे हेमंत से हुई थी। जिसमें उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में सामान दिया था। महिला ने बताया कि काफी दिनों से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को दहेज में कार न मिलने पर प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि उसकी बेटी ने ससुराल पक्ष के लोगों को कार देने से मना कर दिया। 11 सितंबर को उसकी बेटी मोनिका को कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान से मार दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी की दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है। जिसको लेकर पीड़िता ने आरोपी हेमंत, संजय, आनंद, पुसिया समेत जेठानी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed