फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हिंदी हर भारतवासी की पहचान, इसे दिलाएं अधिक पहचान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी कविता प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। - फोटो : GARH
हिंदी हर भारतवासी की पहचान, इसे दिलाएं अधिक पहचान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव शरीफाबाद स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में हिंदी हैं हम अभियान के तहत कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने कविताओं के माध्यम से हिंदी को सम्मान दिया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक अवधेश चौहान, प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा, शिक्षिका छाया चौहान, तरुणा कौशिक निर्णायक मंडल की भूमिका में रहे। निर्णायक मंडल ने श्वेता चौहान को प्रथम, सृष्टि वत्स को द्वितीय और अनमोल त्यागी को तृतीय स्थान दिया। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश चौहान ने कहा कि राजभाषा हिंदी को उसका खोया गौरव लौटने के लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। हिंदी बोलने, पढ़ने-लिखने में किसी भी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। हमें गर्व है कि हम भारतीय विश्व की सबसे सरल और समृद्ध भाषा हिंदी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं शिक्षक व छात्र
राष्ट्रभाषा का मिले दर्जा
संपूर्ण भारतवर्ष में सबसे अधिक लोग हिंदी भाषी हैं। हिंदी को अभी तक केवल राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। भारत की मातृभाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। -दीपक कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी पहचान है हिंदी
साहित्य और लेखन में हिंदी एक समृद्ध भाषा है। हिंदी हर भारतवासी की पहचान है। इसे और भी अधिक सम्मान दिलाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। - तरुणा कौशिक, शिक्षिका
हम सबका सम्मान हिंदी
हिंदी देश की शान और सबका सम्मान है। हमें हिंदी का इस्तेमाल करने में झिझक नहीं होनी चाहिए। अन्य भाषाओं का ज्ञान रखें, लेकिन हिंदी भाषी होने का अभिमान है। -श्वेता चौहान, छात्रा

एक दिन उत्सव मनाना गलत
हिंदी दिवस पर केवल एक दिन ही उत्सव मनाना गलत है। हिंदी दिवस पर हम अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते हैं। हमारा प्रत्येक दिन हिंदी दिवस होना चाहिए। - सृष्टि वत्स, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed