फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खादर के 15 गांवों के रास्तों में भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कढ़ खादर में ग्रामीणों के मकान तक पहुंचा पानी। - फोटो : GARH
खादर के 15 गांवों के रास्तों में भरा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में फिलहाल गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, लेकिन गंगा तट से सटे गांवों के रास्तों समेत घरों में पानी भरा हुआ है। करीब 15 गांवों के रास्ते जलमग्न होने के चलते अवरूद्ध हो चुके हैं। वहीं डीएम के निर्देश पर एसडीएम, डीपीआरओ समेत तहसीलदार ने गांवों में पहुंचकर निरीक्षण कर ग्रामीणों से वार्ता कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। बुधवार की शाम छह बजे तक गढ़-ब्रजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर 198.60 मीटर दर्ज किया गया है। वर्तमान में दो दिनों से जलस्तर स्थिर बना हुआ है। लेकिन क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर, इनायतपुर, अब्दुल्लापुर, भगवंतपुर, मुकीमपुर, लठीरा, नयाबांस, नयागांव समेत 15 गांवों के जंगल में खड़ी फसल पूरी तरह जलमग्न हैं। इसके साथ ही लगभग सभी गांवों के रास्तों पर पानी भरा हुआ है। घरों के पास तक भी गंगा का पानी पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ चुकी हैं। खेतों व जंगलों में पानी भरने से पशुपालकों के सामने पशुओं के लिए चारे की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

55 हजार क्यूसेक पानी किया डिस्चार्ज
बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ के अनुसार बुधवार की शाम भी बिजनौर बैराज से 55 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। जो बृहस्पतिवार की देर शाम तक गढ़ क्षेत्र में पहुंचेगा, लेकिन इससे जलस्तर पर विशेष असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ खादर क्षेत्र में एसडीएम और डीपीआरओ ने किया निरीक्षण
बुधवार को डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर एसडीएम विशाल यादव, डीपीआरओ, तहसीलदार विवेक भदौरिया ने गढ़ खादर क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पशु विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत भानेश्वर सिंह को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में जलस्तर बढ़ा है, उन गांवों के पशुओं को टीकाकरण कराए जाए ताकि पशुओं में बीमारी न पनपे। वहीं, इस दौरान एसडीएम विशाल यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी गांवों में कैंप लगाने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने गढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक और लेखपालों को भी ग्रामीणों से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

तहसीलदार विवेक भदौरिया ने कहा कि बिजनौर बैराज से फिलहाल कम पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर में जल्द ही गिरावट आएगी। इसलिए किसी भी ग्रामीणों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी गांवों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट किया हुआ है, जिससे ग्रामीण और अधिकारी संपर्क में रहे सके। वहीं, स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग को गांवों में कैंप लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed