फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिलाओं पर फब्तियां कसते दो मनचले पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
hapur news
महिलाओं पर फब्तियां कसते दो मनचले पकड़े
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने शनिवार की देर रात सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे युवतियां और महिलाएं रक्षाबंधन की राखी व अन्य सामान की खरीदारी कर रही थी। इस दौरान दो युवकों ने अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई है। सिंभावली थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात करीब नौ बजे बाहरी क्षेत्रों से अपने-अपने भाइयों के घर युवतियां और महिलाएं आ रही थी। वहीं, हरौड़ा मोड़ और हाईवे किनारे स्थित बाजार में खरीदारी कर रही थी। इसी दौरान हरौड़ा रोड ओवरब्रिज के नीचे दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। जो वहां पर बनाए पुलिस सहायता केंद्र से कुछ दूरी खड़े हो गए। दोनों युवकों ने महिलाओं व युवतियों को देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगे। सहायता केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मी ने थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम वसीम और हसीन निवासी गांव सिखैड़ा बताए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अश्लील फब्तियां कसने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
---
मनचलों को नहीं पुलिसकर्मियों का खौफ
जिस स्थान पर मनचले युवतियों और महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे, वहीं पर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस सहायता केंद्र बना हुआ है। जिस पर हर समय पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है, लेकिन छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को पुलिसकर्मियों का खौफ भी दिखाई नहीं दे रहा। वहीं, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में एंटी रोमियो अभियान और गश्त भी लगातार की जाती है, इसका भी प्रभाव अवांछित तत्वों पर होता दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

-----
क्षेत्र में हुई छेड़छाड़ की घटनाएं
-सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में सात अगस्त की रात छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़छाड़
-जुलाई 2017 में सिंभावली स्थित डिग्री कॉलेज की वेबसाइड पर महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अपशब्द लिखे गए।
-21 जुलाई 2021 में एक गांव में दीवार फांदकर घर में घुसे युवक ने किशोरी से की छेड़छाड़
-14 अगस्त को गढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास
मनचलों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। वहीं पूरे सर्किल में पुलिस टीम को गश्त का निर्देश दिया हुआ है। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत महिलाओं को हेल्पलाइन समेत अन्य जानकारी दी जा रही हैं। जल्द ही सघन अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -पवन कुमार, सीओ गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed