फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

32 लाख की 450 पेटी अवैध शराब बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
32 लाख की 450 पेटी अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-मेरठ हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 450 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर आरोपी जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने शराब तस्करों की तलाश में घंटों जंगल में कांबिंग की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग सका।
शनिवार की देर रात गढ़ कोतवाली क्षेत्र की नानपुर चौकी के अंतर्गत गढ़-मेरठ हाईवे पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लोधीपुर सोभन से बक्सर की तरफ एक शराब से भरे ट्रक के जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस लोधीपुर सोभन से बक्सर की तरफ जाने वाले रोड पर पहुंच गई। जहां पर एक ट्रक बक्सर की तरफ जाता दिखाई दिया, पुलिस ने ट्रक का पीछा कर रोक लिया, जिसमें ट्रक में मौजूद चालक समेत अन्य लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो 450 पेटी अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस फोर्स जंगल में आरोपियों की तलाश में घंटों कांबिंग करती रही, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस शराब समेत ट्रक को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार का कहना है कि चेकिंग के दौरान शराब से भरे ट्रक को पकड़ लिया, जिससे 450 पेटी शराब की कीमत करीब 32 लाख रुपये हैं। ट्रक समेत शराब को सील कर दिया है, वहीं शराब तस्करों पर अज्ञात में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं यह भी जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब कहा ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed