{"_id":"611802068ebc3edfc965d166","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2241545154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा नहर पटरी से दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवादा नहर पटरी से दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवादा नहर पटरी से दो बदमाश गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पुलिस ने गश्त के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसने पास से एक कार, तमंचे, चाकू व कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सिंभावली थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम नवादा नहर पटरी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान किठौर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आते दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने का इशारा किया, तो चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी कर कार को रूकवा लिया। कार सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास एक तमंचा, दो कारतूस, चाकू, लोहे की रॉड बरामद हुई है। कार समेत सभी सामान को कब्जे में लेते हुए पुलिस दोनों बदमाशों को थाने ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हबीब और आमिर निवासी चिडावक थाना गुलावठी जनपद बुलंदशहर बताया है, जो वर्तमान में मेरठ में रह रहे हैं। बदमाशों ने बताया कि वह दोनों भैंस चोरी करने का काम करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।