{"_id":"610c31c38ebc3e88e44c9b65","slug":"hapur-news-garh-news-gbd223621779","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट निवासी दीपक कुमार ने मानव अधिकार आयोग अधीक्षक लखनऊ को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि वह और उसकी पत्नी ब्रजघाट में स्थित एक धर्मशाला में साफ-सफाई का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने एक महिला सफाईकर्मी को अपनी जिम्मेदारी पर काम पर रखवा दिया था। लेकिन काम सही न करने पर धर्मशाला ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने महिला को हटा दिया। महिला ने 31 जुलाई की शाम ट्रस्ट के पुजारी व उसकी पत्नी से मारपीट की। जिसमें समझौता हो गया। लेकिन ब्रजघाट चौकी प्रभारी ने उसे लॉकअप में बद दिया, जिसकी जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी चौकी पहुंची तो दरोगा ने उसके साथ भी अभद्रता की। वहीं उसके खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई कर दी।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।