{"_id":"6106e7c48ebc3e84632a67ee","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2233607183","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पर हमले के चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पर हमले के चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान पर हमले के चार आरोपी पकड़े
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर में ग्राम सभा की आम बैठक में पूर्व प्रधान पति व उसके साथियों ने हमला कर प्रधान समेत अन्य लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर के प्रधान फराहिम ने शनिवार को थाने में तहरीर दी थी। बताया कि शनिवार को डीएम के निर्देश पर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अपात्रों के राशन कार्डों की जांच को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक का आयोजन किया था। बैठक के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पति मुबारिक अपने साथियों मनवर, अकरम और नसरत को लेकर बैठक में पहुंच गया, जिन्होंने बैठक के बीच में ही उस पर हमला कर दिया। आरोपियों से उसे बचाने के लिए पहुंचे उसके भाई मारूफ, आले नबी, इरफान के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें मारूफ को गंभीर चोट आई हैं। ग्राम प्रधान ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की थी। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार की सुबह सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के लिए पेश किया गया।