{"_id":"6106e7058ebc3e8465042775","slug":"hapur-news-garh-news-gbd223360597","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन हमला कर तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन हमला कर तीन को किया घायल
विज्ञापन
रंजिशन हमला कर तीन को किया घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नयाबांस में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी मोनू ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के साथ उसका और उसके परिजनों का करीब एक साल पहले विवाद हो गया था। जिसके चलते पड़ोस में रहने वाला परिवार उनसे रंजिश मानता है। पीड़ित का कहना है कि शनिवार की रात करीब 11 बजे वह अपने भाई सोनू और भतीजे सुमित के साथ घर के बाहर घूम रहा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग उनके पास पहुंच गए। जिन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे, उसके भाई व भतीजे को घायल कर दिया। हंगामा होने पर ग्रामीणों को एकत्र होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद