फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा जलस्तर दो सेंटीमीटर चढ़ा, कई गांवों के रास्तों में भरा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ खादर क्षेत्र में रास्तों में पर भरे पानी से होकर जाते किसान। - फोटो : GARH
गंगा जलस्तर दो सेंटीमीटर चढ़ा, कई गांवों के रास्तों में भरा पानी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलस्तर चढ़ने से करीब आधा दर्जन गांवों के रास्तों में पानी भर गया है। वहीं, खेतों में खड़ी धान की फसल में भी जलभराव से नुकसान हो रहा है।
चार दिनों से गढ़-ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार से शनिवार तक ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की बढ़त हो चुकी है। बुधवार को जहां जलस्तर 198.50 मीटर के निशान पर था, जो शनिवार को बढ़ कर 198.67 मीटर के निशान तक पहुंच गया है। शुक्रवार को 198.65 से दो सेंटीमीटर जलस्तर शनिवार की शाम तक बढ़ा है। वहीं बाढ़ नियंत्रण कक्ष मेरठ द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार शनिवार को भी बिजनौर बैराज से एक लाख 5 हजार क्यूसेक जल का डिस्चार्ज किया गया है। जो रविवार की शाम तक ब्रजघाट पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों में पहुंचा पानी
गंगा खादर क्षेत्र के गांव कुदैनी की मढै़या, भगवंतपुर, नयागांव, मुकीमपुर, अब्दुल्लापुर, लठीरा के रास्तों पर गंगा का पानी पहुंच चुका है। वहीं, खेतों में खड़ी फसलें भी जलमग्न हैं। धान की फसल को भी जलभराव से नुकसान हो रहा है। ग्रामीण राधे, निरंजन, चरना, दिवाकर, मदन, पूरन का कहना है कि यदि इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा, तो जल्द ही पानी घरों तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर खादर क्षेत्र के गांवों में नावों का प्रबंध किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों के लिए राहत शिविरों को चिन्हित किया जा चुका है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed