फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चुनाव के बाद पहली बार गांव आने पर बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी पर चलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव ढोलपुर में जलभराव में विधायक को लेकर जाता व्यक्ति, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। - फोटो : GARH
चुनाव के बाद पहली बार गांव आने पर बीजेपी विधायक को ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी पर चलाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पद यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक को ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के ढोलपुर गांव की वीडियो इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पदयात्रा के दौरान जब विधायक गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव की बदहाली से रूबरू कराया। यहां तक कि प्रधानपति उनका हाथ पकड़कर सड़क पर भरे जलभराव के बीच ले गए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए गढ़ विधायक कमल सिंह मलिक इन दिनों गांवों की पदयात्रा कर रहे हैं। बहादुरगढ़ मंडल के गांवों में पदयात्रा के दौरान बुधवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक क्षेत्र के गांव ढोलपुर, नानई समेत अन्य गांवों में पहुंचे। गांव ढोलपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद विधायक गांव में पैदल घूमकर ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्वाचित प्रधान निशा के पति रविंद्र व अन्य ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि अपने कार्यकाल में वह एक बार भी गांव में नहीं आए। गांव में जलभराव, सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ग्राम प्रधान ने सड़क बनवाई लेकिन पानी की निकासी नहीं कराई। जिसके चलते यहां जलभराव रहता है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक जैसे ही मौैके पर पहुंचे तभी प्रधान पति विधायक का हाथ पकड़कर जलभराव के बीच ले गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन

प्रधान पति रविंद्र का कहना है कि पूर्व प्रधान का कार्यकाल पूरा हो चुका है, वहीं चार साल पूरे होने के बाद भी विधायक द्वारा उनके गांव की सुध नहीं ली गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। विधायक के गांव में पहुंचने पर उन्हें धरातल पर पूरी परिस्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक का कहना है कि इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को तुरंत ही समस्या का समाधान कराने का निर्देश दे दिया गया। ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या व परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पूर्व प्रधान ने इस संबंध में कभी कोई शिकायत नहीं की, जिसके चलते जानकारी नहीं मिली। अन्यथा काफी पहले ही समस्या का समाधान कराया जा चुका होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed