फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महंगाई के विरोध में सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महंगाई के विरोध में सपाइयों ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना दिया। लगभग दो घंटा धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को सपा सरकार में पूर्व मंत्री मदन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गढ़ तहसील का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता नरेंद्र चौधरी और संचालन अख्तर मलिक ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार आम जन का शोषण कर रही है। महंगाई रोकने में सरकार विफल साबित हुई है। जिससे लोगों की जेब पर बोझ भी बढ़ रहा है। सपा नेता सतपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। जनता इसका जवाब 2022 में देगी। करीब दो घंटे चले धरने प्रदर्शन की समाप्ति पर सपाइयों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार विवेक भदौरिया को सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर बोबी त्यागी, मुज्जमिल प्रधान, साजिद चौधरी, इकबाल चौधरी, रणधीर सिंह, रिंकू त्यागी, बब्लू चौधरी, असलम खां, बंटी पाल, विरेंद्र कौरी, सुरेंद्र चौहान, मनोज चौहान, देवेश चौहान, राजू ठाकुर, नोशेर, राजेंद्र, शहजाद चौधरी, साजिद चौधरी, फारुक प्रधान, ब्रजेश कश्यप, शुभम ठाकुर, बब्लू यादव, प्रदीप चौधरी, विनोद चौहान अशोक चौहान, नितिन चौहान, कुंवर सिंह, मनसूर प्रधान, सतपाल गोस्वामी, जराफत प्रधान, हरिराज त्यागी, संजीव त्यागी समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed