फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नसबंदी के बाद बच्चे को जन्म दिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नसबंदी के बाद बच्चे को जन्म दिया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर की एक महिला नसबंदी कराने के बाद भी गर्भवती हो गई, जिसको लेकर पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ नगर के उपाध्याय नगर निवासी एक महिला ने बताया कि 3 सितंबर 2019 को गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पंजीकरण कराने के बाद उसने नसबंदी कराई थी। उस समय वह चार बच्चों की मां थी। लेकिन नसबंदी कराने के बाद भी वह गर्भवती हो गई। और नवंबर 2020 में पांचवें बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने सीएचसी के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पास पहले से 3 पुत्री और एक पुत्र है। पांचवां बच्चा होने के बाद उसके पालन-पोषण की भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। महिला ने बताया कि उसने नसबंदी करने वाले चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक मदद के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि महिला को सहायता के रुप में मिलने वाली धनराशि के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है, वहां से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद महिला को मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed