{"_id":"60e74e2c8ebc3e73775efdc6","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2219048152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली में विद्युत निगम की टीम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली में विद्युत निगम की टीम से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली में विद्युत निगम की टीम से मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम के साथ पिता-पुत्र ने मारपीट और अभद्रता की। निगम के जेई ने थाने में तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिंभावली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रविकांत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। रविकांत ने बताया कि एक उपभोक्ता पर एक लाख 89 हजार से अधिक का बिल बकाया चल रहा है। जिसके चलते उपभोक्ता का विद्युत कनेक्शन अस्थाई रुप से काटा जा चुका है। बृहस्पतिवार को एक्सईएन केपी पुरी और उपखंड अधिकारी हरि सिंह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उक्त उपभोक्ता के घर पहुंचने पर विद्युत कनेक्शन जुड़ा हुआ मिला। इस संबंध में पूछताछ करने पर उपभोक्ता के पति और बेटे ने टीम के साथ अभद्रता व मारपीट की। अवर अभियंता ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।