{"_id":"60e74d768ebc3e50aa6859a5","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2219047151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में हुड़दंग करते मिले युवक, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में हुड़दंग करते मिले युवक, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा में हुड़दंग करते मिले युवक, एक गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में ट्रैक्टर खड़ा करने के बाद शोर मचाने और हुड़दंग करने के मामले में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस ने फोटो के आधार पर ट्रैक्टर समेत एक युवक को हिरासत में ले लिया है। जिसके खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
गंगानगरी ब्रजघाट से बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है। एक ट्रैक्टर पर सवार होकर करीब दस युवक गंगा में हुड़दंग और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। युवकों की हरकतों से आसपास में स्नान कर रहे श्रद्धालु भी परेशान रहे। घाट किनारे बैठने वाले दुकानदारों और तीर्थ पुरोहितों ने बताया कि युवकों को गंगा में घुसकर हुड़दंग करने के लिए कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं माने। जिसका फोटो लोगों ने खींचकर सोशल साइट पर भी वायरल कर दिया। पुलिस को देख सभी युवक भाग निकले, जिसमें सिर्फ एक युवक को पुलिस हिरासत में लेकर चौकी ले आई।
चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर एक युवक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।