{"_id":"60e2055a8ebc3ec7f066ae8e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd221668310","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू जनशक्ति ने किसानों को दूध-राशन भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू जनशक्ति ने किसानों को दूध-राशन भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू जनशक्ति ने किसानों को दूध-राशन भेजा
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दत्तियाना में हुई भाकियू जनशक्ति की बैठक में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने, गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की गई। वहीं गांव पलवाड़ा से भाकियू कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत कार्यकर्ताओं के लिए दूध और राशन भेजा।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव दत्तियाना में रविवार को रजनीश त्यागी के आवास पर भाकियू जनशक्ति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा और संचालन जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव यतेंद्र शर्मा ने कहा कि अकारण ही कृषि कानूनों के खिलाफ गाजीपुर बॉर्डर पर धरनारत किसानों पर मुकदमे दर्ज कर दिए हैं, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने शासन से किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे जल्द से जल्द वापस लिए जाने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक भी शुगर मिलों द्वारा गत पेराई सत्र का गन्ना भुगतान नहीं किया गया है, जिसे जल्द दिलाया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर ने कहा कि मौजूद सरकार में किसान, मजदूर व गरीब वर्ग परेशान हैं। आवाज उठाने पर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। वहीं रजनीश प्रधान ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। एकजुट होकर ही हम सब अपने हक की लड़ाई पिछले सात माह से लड़ रहे हैं, जिसमें एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, आकाश त्यागी, प्रशांत त्यागी, विकास त्यागी, अरुण, सुरेंद्र, करण सिंह, जगपाल सिंह, बलविंद्र सिंह, विजेंद्र उपाध्याय, अनुज शर्मा, सतवीर, महेश गुर्जर, रोहित राघव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बॉर्डर पर भेजा दूध व राशन
गढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा से भाकियू मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी, राजू ठाकुर, साजिद मेवाती, जमील समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रविवार को तीन क्विंटल दूध समेत राशन एकत्र कर गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल किसानों के लिए भेजा। इस मौके पर शब्बू चौधरी ने कहा कि तीनों काले कानून वापस नहीं लिए जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। संवाद