फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
hapur news
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि उसके भतीजे का गंभीर हालत में हापुड़ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी महीपाल का बेटा जबर सिंह (करीब 23 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात अपने भतीजे कपिल के साथ पिलखुआ क्षेत्र से गांव वापस लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा पेट्रोल पंप के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जबर सिंह और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उन्हें हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जो उन्हें हापुड़ के अस्पताल में ले गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करते हुए कार को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

चाचा की हुई मौत
हापुड़ के अस्पताल में चिकित्सकों ने जबर सिंह की हालत अधिक गंभीर देखकर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई, वहीं हापुड़ के अस्पताल में कपिल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में मृतक जबर सिंह के पिता महीपाल ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को युवक का शव गांव पहुंचा। जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक न्यायालय में पेश किया
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि महीपाल की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक अमनदीप निवासी सुल्तानपुर, गजरौला जनपद अमरोहा के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed