{"_id":"60d4da078ebc3edbd008cd82","slug":"hapur-news-garh-news-gbd221068881","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला गैस योजना के नाम पर अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला गैस योजना के नाम पर अवैध वसूली
विज्ञापन
गांव पीरनगर में उज्जवला गैस योजना के नाम पर वसूली करने वाले युवक से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्ज्वला गैस योजना के नाम पर अवैध वसूली
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में उज्ज्वला गैस योजना के तहत कनेक्शन दिलवाने के नाम पर फार्म भरकर अवैध वसूली कर रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक पहुंचा। जिसने ग्रामीणों को एक स्थान पर एकत्र कर लिया। युवक ने अपने आप को क्षेत्र में संचालित एक गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। जिसने कहा कि शासन के निर्देश पर उज्ज्वला गैस योजना के तहत ग्रामीणों को एक बार फिर निशुल्क एलपीजी कनेक्शन दिलाए जा रहे हैं। जिसके लिए पात्र ग्रामीणों को फार्म भरकर जमा कराना होगा। युवक के झांसे में आकर कई ग्रामीणों ने अपने दस्तावेज जमा करते हुए फार्म भरे, प्रत्येक ग्रामीण से युवक ने फार्म जमा कराने के नाम पर 100-100 रुपये वसूले। करीब 150 लोगों के फार्म भरवाकर युवक ने पैसे ले लिए। इसी बीच पड़ोस के गांव सिंभावली फरीदपुर निवासी राजकुमार किसी परिचित से मिलने के लिए पीरनगर पहुंच गया। जिसने युवक से गैंस एजेंसी का नाम पूछा, तो युवक सकपका गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने गैस एजेंसी पर फोन कर उज्ज्वला योजना के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि इस योजना के तहत कोई शुल्क नहीं लिया जाता और ना ही किसी कर्मचारी को एजेंसी की तरफ से गांव में भेजा गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में राजकुमार ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद