फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

100 करोड़ के विकास कार्य कराए, सालभर बाद भी काम न आए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
100 करोड़ के विकास कार्य कराए, सालभर बाद भी काम न आए
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगानगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 100 करोड़ से विकास कार्य हुए लेकिन एक वर्ष होने के बाद भी इनका उद्घाटन नहीं हो सका है। इनमें ब्रजघाट में बने गंगा घाट, लेजर शो, एम्यूजमेंट पार्क और पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस शामिल है।
पांच जुलाई 2017 को ब्रजघाट आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने गढ़-ब्रजघाट में वैदिक सिटी बनाने की घोषणा की थी। जिसके तहत गंगा के तट पर नए आधुनिक घाट, पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस, बच्चों व श्रद्धालुओं के लिए एम्यूजमेंट पार्क और गंगा तट पर लेजर शो बनाने का निर्देश दिया था। लगभग एक वर्ष पहले ये काम पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक भी इनका लोकार्पण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

5.63 करोड़ से बना पर्यटन विभाग का गेस्ट हाउस
ब्रजघाट में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के निकट पार्किंग स्थल के पास पर्यटन विभाग द्वारा नए गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। जिसमें पांच करोड़ 63 लाख रुपये की लागत आई है। लेकिन अभी तक भी गेस्ट हाउस का लोकार्पण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.25 करोड़ से बना लेजर शो भी बंद पड़ा
गंगा घाट के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा करीब 3 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से लेजर शो और रंगीन फव्वारे का निर्माण कराया गया है। जिसके माध्यम से गंगा नगरी का इतिहास गंगा की लहरों पर दर्शाया जाएगा। लेजर शो भी बनकर तैयार है।
80 करोड़ से बने नए घाट
दो साल पूर्व श्मशान घाट के निकट सिंचाई विभाग द्वारा 80 करोड़ की लागत से नए घाट का निर्माण कराया गया था, जिसमें यात्रियों के बैठने के लिए कैनोपी, आधुनिक लाइट, महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए कक्ष, शौचालय का निर्माण कराया गया था। ताकि आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सकें। इसका भी लोकार्पण नहीं हुआ है।
3.11 करोड़ से बना एम्यूजमेंट पार्क
ब्रजघाट के आलमगीरपुर में 3.11 करोड़ से एम्यूजमेंट पार्क का निर्माण कराया गया है। पार्क में झूले, स्लाइडर, बैंच, शौचालय समेत खेलकूद के साधन उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रजातियों के पौधों भी लगाए गए हैं। लेकिन अभी तक यह पार्क बंद है।

कोरोना के चलते नहीं हुआ लोकार्पण
गंगा नगरी में विकास कार्य और घाट के सुंदरीकरण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जिनके लोकार्पण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता हो चुकी है। लेकिन संक्रमण के चलते समय नहीं मिल पाया है। जल्द ही सीएम से समय लिया जाएगा और लोकार्पण कराया जाएगा।- डॉॅ. कमल सिंह मलिक, क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed