फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अधिवक्ता और उसके भाई से मारपीट, नकदी छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अधिवक्ता और उसके भाई से मारपीट, नकदी छीनी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नाली को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने अधिवक्ता और उसके भाई से मारपीट कर नकदी छीन ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गढ़ के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी अधिवक्ता अब्दुल मलिक ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि शाम पांच बजे के बाद वह तहसील के निकट स्थित अपने चैंबर को बंद कर अपने भाई विकार के साथ मेरठ रोड पर आंबेडकर कॉलोनी के निकट स्थित अपने खेतों पर गया था। इसी बीच वहां पर खेत पड़ोसी अपने दो साथियों को लेकर पहुंच गए। जिन्होंने खेत की नाली को लेकर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपियों ने फावड़े से हमला कर घायल कर दिया और उसकी जेब में रखी 35 सौ रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed