फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्रजघाट में गंगा स्नान करते अमरोहा का युवक डूबा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ब्रजघाट में गंगा स्नान करते अमरोहा का युवक डूबा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में गंगा स्नान के दौरान गजरौला क्षेत्र का युवक डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है।
जनपद अमरोहा के गजरौला के नाईपुरा निवासी चंदर(37 वर्ष) अपनी पत्नी अनीता के साथ शुक्रवार की शाम ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आया था। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस की तरफ दोनों गंगा स्नान करने चले गए। अनीता गंगा स्नान कर बाहर आ गई, लेकिन चंदर गहरे पानी में चला गया। अचानक पैर फिसलने से चंदर गंगा में डूबने लगा। जिसे देखकर अनीता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तट पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी, जिन्होंने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद चौकी प्रभारी अमित सिंह मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मल्लाहों की मदद से युवक की गंगा में तलाश शुरू करा दी है।
ब्रजघाट चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दी गई है। गोताखोर-मल्लाहों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed