फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हरोड़ा में चार बीघा गेहूं की फसल और भट्ठे का ईंधन जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव हरौड़ा में ईंट भट्टे पर लगी आग। - फोटो : GARH
हरोड़ा में चार बीघा गेहूं की फसल और भट्ठे का ईंधन जला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बिजली का तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं पास में स्थित ईंट भट्ठे के ईंधन में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं दमकलकर्मियों के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष है। वहीं ग्रामीणों ने जल्द जर्जर तार बदलवाने की मांग उठाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा के जंगल में बिजलीघर के पास सुनील ठाकुर के खेत हैं। रविवार को बिजली का तार टूटकर सुनील ठाकुर के खेत में गिर गया। तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे चार बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

वहीं आग पास में ही स्थित बादल शर्मा के ईंट भट्ठे तक पहुंच गई। चिंगारी से भट्ठे पर रखा कई लाख रुपये का ईंधन भी जल गया। ग्रामीणों और भट्ठा मजदूरों ने दमकलकर्मियों को इसकी सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने नलकूपों समेत भट्ठे पर लगे सबमर्सिबल व ट्रैक्टर की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना के बाद भी दमकल विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उदयवीर शर्मा, राजू शर्मा, हरीश चंद शर्मा, हिमांशु, विकास, नितिन कुमार, कपिल, त्रिलोकचंद शर्मा, परवीन, रोहित समेत अन्य ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंच गए। जिन्होंने हंगामा करते हुए कहा कि जर्जर और पुरानी लाइन बार-बार टूटकर गिर जाती हैं। इसके चलते आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। वहीं तार टूटने के चलते बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ ही हादसों की भी संभावना बनी रहती है। बार-बार शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी और कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जेई राजकुमार ने ग्रामीणों को समझाबुझा कर शांत किया।
जेई राजकुमार का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, जल्द ही एस्टिमेट तैयार कराकर जर्जर लाइन बदलवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed